व्हील चेयर से उठ न सकने वाली प्रज्ञा ठाकुर का बास्केटबॉल खेलते हुए VIDEO वायरल

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वह बास्केटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रही है। जबकि वह इतनी बीमार है कि अपनी व्हील चेयर से भी उठ नहीं सकती है। ठाकुर गुरुवार को भोपाल के साकेत नगर में एक पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। ये VIDEO वहीं का है। इस दौरान उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को बास्केटबॉल के मैदान पर अभ्यास करते देखा।

ऐसे में भगवा वस्त्र पहने भाजपा नेता बास्केटबॉल कोर्ट गई और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होने गेंद को दाहिने हाथ से ड्रिबल किया और इसे बड़ी आसानी के साथ नेट किया। ऐसे में अब कांग्रेस ने साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी पर तंज़ कसा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि ठाकुर को बास्केटबॉल खेल में हाथ आजमाते हुए देखकर बहुत खुशी हुई, यह देखते हुए कि वह खड़ी या चल भी नहीं सकती हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, ‘मैंने अब तक सांसद साध्वी ठाकुर को व्हीलचेयर से बंधे हुए देखा है। लेकिन आज मैं स्टेडियम में बास्केटबॉल में उनको हाथ आजमाते हुए देखकर खुश हूं। अब तक यह पता चल रहा था कि चोट के कारण वह न तो खड़ी हो सकती है और न ही चल सकती है। भगवान उन्हे हमेशा स्वस्थ रखें।”

कांग्रेस ने उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस मामले में ठाकुर की बड़ी बहन उपमा सिंह ने कहा कि “आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे कि उन्होने शारीरिक शिक्षा में स्नातक सर्टिफिकेट कोर्स किया है। जे’ल जाने से पहले वह फिट और ठीक थी, जहां उसे प्रता’ड़ित किया गया।

बता दें कि इस साल जनवरी में उनकी हालत को देखते हुए मालेगांव ब्ला”स्ट मामले में मुंबई में विशेष राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) अदालत ने साध्वी प्रज्ञा को अगले आदेश तक शारीरिक रूप से उपस्थित होने में छूट दी थी। इससे पहले वह चार जनवरी को विशेष अदालत में पेश हुई थी और चिकित्सा और अन्य आधारों पर स्थायी छूट की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *