सुर्खियों में है दुनिया का सबसे बड़ा लकड़ी का कुरान

इस्लाम धर्म में कुरान को सबसे पवित्र किताब का दर्जा दिया गया है। हर मुसलमान कुरान को अपने जीवन से भी बढ़कर मानता है। इस्लाम धर्म की शिक्षाओं का प्राथमिक स्त्रोत कुरान ही है। कुरान इस्लाम धर्म की सर्वोच्च पुस्तक है। इस्लाम धर्म के सभी नियम और सिद्धांत इस किताब से ही बने है।

पैगंबर मोहम्मद साहब (صلى الله عليه وسلم) पर कुरान 23 वर्षों की अवधि में अवतरित हुई थी। इस किताब में जीवन-मरण सभी का संदेश दिया गया है।  कुरान न केवल मुसलमान बल्कि तमाम दुनिया के लोगों का मार्गदर्शन करती है। बता दे की इस किताब की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी खुद अल्लाह ने ली है इसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

ऐसे में इंडोनेशिया के शोफवतिल्लाह मोहजैब (Shofwatillah Mohzaib) ने लकड़ी से  कुरान बनाया है। जो दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है।  इंडोनेशिया के दक्षिण सुमात्रा प्रांत की राजधानी पालेमबांग के रहने वाले मोहजैब ने दुनिया का सबसे बड़ा लकड़ी का कुरान बनाया। उन्होने कुरान को टेम्बेसु ट्री या फगरिया फ्रेग्रेंस की लकड़ी पर उकेरा।

दक्षिणी सुमात्रा की इस लकड़ी को काफी मजबूत, टिकाऊ माना जाता है। मोहजैब के मन में कुरान को तराशने का विचार वर्ष 2000 में  आया था। जब वह पालेमबांग की महान मस्जिद में सुलेख का अध्ययन कर रहे थे। देखे मोहजैब द्वारा निर्मित लकड़ी का कुरान –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *