प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने केदारनाथ मंदिर (kedarnath) में पूजा की।
पूजा के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग हाथ के इशारे से म़दिर के पुजारी को हटाते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो केदारनाथ मंदिर का है जहाँ पूजा करते समय मंदिर के पुजारी कैमरे के सामने आ गए थे।
सोशल मीडिया पर Rofl Gandhi नाम से बने एकाउंट यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, प्रधानमंत्री फालतू लोग हटाओ योजना’ में कल लाभार्थी बने महाकाल के पुजारी।
जब महामानव का महाकाल से सीधा कनेक्शन है तो बीच में पुजारी का क्या काम। पुजारी जी को ठेलकर कैमरे पर एकछत्र पकड़ बना ली गई।
फिर उसके बाद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा कि, कम से कम, बाबा केदारनाथ के दरबार में, ‘पुजारी जी’ को तो बख्श देते साहेब
कम से कम, बाबा केदारनाथ के दरबार में,
'पुजारी जी' को तो बख्श देते साहेब 🙏pic.twitter.com/QOWHWYwyEF— Srinivas BV (@srinivasiyc) October 22, 2022
इसके बाद हास्य कलाकार राजीव निगम ने भी इस वीडियो पर तंज किया, उन्होंने लिखा कि, तुम पुजारी हो तो क्या कैमरे के सामने आ जाओगे.. हटो किनारे
तुम पुजारी हो तो क्या कैमरे के सामने आ जाओगे.. हटो किनारे pic.twitter.com/7RvxQOYWRo
— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) October 22, 2022
आपको बता दें कि, कई बार प्रधानमंत्री से जुड़े इस तरह के वीडियो देखे गए हैं जिसमें कैमरे के सामने जो भी आता है उसे सामने से हटा दिया जाता है।
साभार: बोलता हिदुस्तान