सोशल मीडिया पर एक विडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक शख्स हवा में पतंग के साथ उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि, वह पतंग की रस्सियों के साथ हवा में लटका हुआ है और डर के मारे चिल्ला रहा है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो को श्रीलंका के जाफना का बताया जा रहा है। जहां एक पतंगबाज़ी की प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसी बीच एक शख्स ने पतंग उड़ाने की कोशिश की तो वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए, दरअसल, हवा में पतंग के साथ वह खुद भी उड़ गया। वह देखते ही देखते हवा में करीब 30 फीट की ऊंचाई तक उड़ता चला गया। लोग उसे हवा में उड़ता देखकर घबरा गए। वही उसकी भी हालत खराब हो गई।
யாழில் இளைஞனை பட்டம் இழுத்து உயரத்துக்கு தூக்கிச் சென்ற பரபரப்புக் காட்சிகள் இதோ!! இளைஞன் கீழே விழுந்து கால்முறிந்து படுகாயம்!! pic.twitter.com/3IHknsNAY4
— SANGAR/வீரசைவன் (@UMASANGAR8) December 21, 2021
आखिरकार पतंग की डोर पकड़कर हवा में लहरा रहे शख्स को जब लगा कि वो नीचे नहीं आ पाएगा तो उसने आखिरकार रस्सी अपने हाथ से छोड़ दी और सीधा ज़मीन पर गिर गया। इस दौरान वह जखमी भी हो गया।
बता दें कि श्रीलंका के जाफना प्रांत में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और उस क्षेत्र में पतंगबाजी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मौके के लिए लोग अलग अलग तरह के डिजाइन वाले पतंग एक जगह जमा होकर उड़ाते है।