सुरभि बनी वैज्ञानिक, इसरो की परिक्षा में पाई 8वी रैंक

भारतीय स्पेस एजेंसी (Indian Space Research Organisation) में नौकरी पाना हर किसी का ख्वाब होता है। दरअसल इसरो नोकरी पाना आसान नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत और लगन की जरूरत होती है। लेकिन हरियाणा के करनाल की बेटी ने ये कारनामा कर दिखाया। कल्‍पना चावला के बाद अब एक और बेटी अंतरिक्ष से अपना नाम रोशन करेगी।

करनाल के इंद्री में रहने वाली सुरभि इसरो (ISRO) में चयनित हो गई है। सुरभि के चयन की ख़ास बात ये भी है कि सुरभि भी कल्पना चावला के शहर करनाल से ही आती हैं। सुरभि की इस उपलब्धि पर न केवल करनाल बल्कि पूरी हरियाणा में खुशी देखी जा रही है। सुरभि के घर शुभकमानाओं देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सुरभि ने बताया कि व वाईएससी यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक हैं। इसके बाद उन्होने गेट परीक्षा की तैयारी की। हालाँकि कुछ समय बाद उसकी IT कंपनी TCS में नौकरी लग गई। जहां से फिर उसका चयन BSNL में JE की पोस्ट के लिए हो गया। लेकिन हमेशा ही मन में कुछ अलग करना का था।

सुरभि ने बताया इसरो ने जब एक साथ 100 सैटेलाइट लांच किए थे, उस समय ही उन्होने इसरो में काम करने की ठान ली थी। जिसके बाद उन्होने इसरो की प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी की और आल इंडिया 8वीं रैंक हासिल की। अब सुरभि का इसरो में  वैज्ञानिक (Space scientist) के रूप में चयन हो गया।

सुरभि के पिता बलदेव राज और माता वीनू ने अपनी बेटी की कामयाबी पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हे अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था, उसकी मेहनत को देखकर ल्लगता था कि उसे एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *