सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में पुलिस ने महिलाओं को व्हाट्सएप्प पर अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरो’पी खुद को योग टीचर बताता था और महिला के फोन नंबर लेकर उन्हें अ’श्लील संदेश भेजा करता था। जिसके कारण नालागढ़ में कई ब्यूटी पार्लर संचालक महिलाएं व युवतियां उससे परेशान थीं।
जानकारी के अनुसार पहले तो महिलाओं ने इस मामले को पूरी तरह से इगनोर करने की कोशिश की। लेकीन पानी जब सिर से ऊपर निकल गया तो फिर एक युवती ने हिम्मत कर 4 जनवरी को 1100 हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी। उसके बाद महिला पुलिस थाना की टीम ने थाना प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में इस शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें साइबर सैल की मदद भी ली गई।
बड़ी मेहनत के बाद आखिरकार युवक का पता चला। आरो’पी का नाम विपिन कुमार है निवासी सरदार नगर, डाकघर आलमपुर, जाफराबाद, तहसील आंवला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने उसे ढाणा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपित यहीं पर किराये के कमरे में रहता था और एक उद्योग की कैंटीन में काम करता था।
आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की जा रही थी तो वह बोलने लगा कि वह जन्म से ब्राह्मण है। मुझे मारना मत आपको पाप लगेगा। जांच में पता चला कि आ’रोपी विपिन कुमार राह चलते लोगों से कॉल करने के बहाने उनका मोबाइल फोन लेता था। वह दूसरों का वाट्सएप अकाउंट अपने मोबाइल फोन पर ओटीपी लेकर एक्टिव कर लेता था और महिलाओं को अ’श्लील संदेश भेजता था।