सबसे ज्यादा सर्च किए गए एशियाई हस्तियों में टॉप पर रहे सलमान और शाहरुख़

दुनिया भर में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली एशियाई सूची में भारतीय सितारे छाए रहे।  कैटरीना कैफ, शाहरुख खान, करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा आदि ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है।  हालांकि बीटीएस बैंड के सदस्य वी को 2021 में Google पर सबसे अधिक बार सर्च किए जाने के कारण टॉप पर रही है।

इस सूची में टॉप 5 में बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ सबसे अधिक सर्च की जाने वाली स्टार रहीं, उन्होंने लिस्ट में तीसरा स्थान मिला। वहीं टॉप 10 सर्च में प्रियंका चोपड़ा, विराट कोहली, शाहरुख खान, सलमान खान और करीना कपूर खान शामिल हैं।

इस लिस्ट को 1 जनवरी 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के आधार पर बनाया जाता है। ट्रेंडिंग सर्च के के आधार पर लिस्ट में किसी भी शख्स को जगह मिलने का आधार बनता है।  लिस्ट में मुख्य रूप से कोरिया और भारत की मशहूर हस्तियों टॉप पर रही, यह एशिया के दो सबसे बड़े मनोरंजन उद्योग भी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *