सईद आलम बने देश के पहले मार्शल आर्ट्स कोच

इन्दौर: मध्यप्रदेश के मास्टर सईद आलम देश के पहले और एकमात्र मार्शल आर्ट्स कोच बने हैं। अमेरिका से प्रकाशित द वर्ल्ड ग्रेटेस्ट मार्शल आर्टिस्ट मैगज़ीन के प्रथम पृष्ठ पर मास्टर सईद आलम छपे हैं।

मास्टर सईद आलम पिछले 36 वर्षों से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बालिका व महिलाओ को प्रदान कर चुके हैं। उन्हें अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मास्टर सईद आलम की इस उपलब्धि पर प्राप्त करने पर अर्जुन अवार्डी कृपाशंकर पटेल ने बधाई दी है।

द वर्ल्ड ग्रेटेस्ट मार्शल आर्टिस्ट मैगज़ीन के संपादक डॉ टेड गेमबोर्डेल्ला हैं जो 85 पुस्तकें लिख चुके हैं । डॉ टेड ने सईद आलम के मार्शल आर्ट्स जीवन पर विशेषांक प्रकाशित किया है।

बता दें कि मार्शल आर्ट या युद्ध कलाएँ विधिबद्ध अभ्यास की प्रणाली और बचाव के लिए प्रशिक्षण की परंपराएं हैं। मार्शल आर्ट को विज्ञान और कला दोनों माना जाता है। इनमें से कई कलाओं का प्रतिस्पर्धात्मक अभ्यास भी किया जाता है।

मार्शल आर्ट के एक कलाकार को मार्शल कलाकार के रूप में संदर्भित किया जाता है। महानगरों की तर्ज पर अब छोटे शहरों में भी मार्शल आर्ट को लेकर रुझान बढ़ रहा है। इसके अलावा स्कूलों में अब इसे सिलेबस में शामिल कर बच्चो क्कों ट्रेनिंग दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *