उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक नायाब मछली की कीमत लाखों में लगी है। दरअसल, मछ्ली के एक तरफ ‘अल्लाह’ तो दूसरी तरफ ‘मोहम्मद’ लिखा हुआ है। यह मछ्ली ऑस्कर प्रजाति की है। फिलहाल यह मछली एक हिन्दू व्यापारी के एक्यूरियम में पल रही है।
ड्राई क्लीनर अंकुर ने बताया कि उन्हे बचपन से ही मछलियों को पालने का शौक रहा है। इस मछ्ली को भी उनहोंने शोकीया तौर पर ही पाला था। लेकिन जैसे जैसे मछली बड़ी होती गई। उसके दोनों और कुछ निशान उभर कर सामने आए।
उनकी इस मछली को देखकर उनके एक कारीगर ने बताया कि मछली के एक तरफ ‘अल्लाह’ तो दूसरी तरफ ‘मोहम्मद’ लिखा हुआ है। उन्हे पहले विश्वास नहीं हुआ। लेकिन कारीगर उर्दू और अरबी दोनों ही पढ़ना जानता है।
इसके बाद मछली की शोहरत पूरे इलाके में हो गई। लोग दूर-दूर से मछली को देखने आते है। लोगों ने मछली को खरीदने के लिए लाखों की कीमत लगा दी। लेकिन अंकुर इसे देने को तैयार नहीं है। अब लोग इस मछली के साथ सेलफ़ी खिंचाते है।