देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन का दौर शुरू हो चुका है। जहां एनडीए गठबंधन का मुक़ाबला विपक्ष महागठबंधन बनाकर करने जा रहा है। इस गठबंधन में देश की 26 पार्टियां शामिल होंगी।
जिसको लेकर एक न्यूज़ चैनल ने सर्वे में पाया है कि 83 फीसदी लोगों ने माना कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली महागठबंधन 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को मात देने जा रही है।
एनडीटीवी न्यूज़ चैनल ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे कराया है। जिसमें लोगों से पूछा गया था- “क्या 2024 के चुनाव में विपक्ष के 26 दल मोदी को मात दे पाएंगे?”
चैनल का दावा है कि इस सर्वे में 35 हज़ार दर्शकों ने भाग लिया था। जिसमें 83 फीसदी जनता ने पीएम मोदी यानी एनडीए की हार पर मुहर लगाई है। अब बड़ा सवाल है कि क्या पीएम मोदी का गोदी मीडिया द्वारा बनाया कथित करिश्माई चेहरा धूमिल हो चुका है।
देश की 83 फीसदी जनता ने माना कि कॉंग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन 2024 में भाजपा को मात देने जा रही है।
INDIA vs NDA pic.twitter.com/ZFWtsher9q
— Ritu Choudhary (@RituChoudhryINC) July 18, 2023
वहीं आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कर्नाटक में विपक्षी दलों की बैठक थी। जिसमें देश भर से 26 दलों ने भाग लिया और एनडीए गठबंधन को मात देने के लिए ‘INDIA’ यानी ‘इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलाइंस’ नाम से गठबंधन की नींव रखी गयी।
इस मीटिंग की मेज़बानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी ने की थी। इस मीटिंग में सभी दलों के नेताओं द्वारा भाजपा-एनडीए गठबंधन को कैसे 2024 के चुनाव में मात दी जाये इसपर चर्चा हुई।
कर्नाटक में हुई महागठबंधन के मीटिंग में गठबंधन का नाम INDIA रखा गया। जिसके बाद वहां मौजूद तमाम पार्टियों के नेताओं ने एक शुर में कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव ‘इण्डिया बनाम एनडीए’ गठबंधन के बीच होगा।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि- क्या बीजेपी INDIA को चुनौती दे पायेगी?
कर्नाटक से पहले महागठबंधन की मीटिंग पिछले महीने बिहार पटना में हुई थी। अब अगली बैठक महाराष्ट्र में होगी।
साभार: बोलता हिदुस्तान