देश भर में सब्जियों के दाम आसमान छु रहे हैं। लोगों के रसोई घर से सब्जियां गायब होने लगी हैं। अभी खुदरा बाजार में टमाटर की कीमतों में आश्चर्य जनक बढ़त हो रही है।
टमाटर 250 से 260 रूपये प्रति किलो बाजार में मिल रहा है। इस बीच असम भाजपा के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है।
इन दिनों देश भर में महंगाई अपने चरम पर है। हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों से लोगों के घर का बजट काफी तंग होते दिखाई दे रहा है।
वहीं इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने सब्जियों के बढ़ती कीमत से जुड़े सवाल पर मीडिया से कहा कि- “असम में ‘मियां’ व्यापारियों की वहज से हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ी है।”
साथ ही पत्रकारों को जवाब देते हुए सीएम सरमा ने कहा- गाँव में हरी सब्जियों के दाम बहुत कम है लेकिन बाजार में मियां व्यापारी महंगे दाम पर सब्जियां बेंच रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री आए दिन अपने विवादित और भड़काऊ बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने इस बार असम में महँगी सब्जियों के लिए वहां के मुस्लिम व्यापारियों पर ठीकरा फोड़ दिया है। जबकि केंद्र और राज्य में दोनों जगह बीजेपी की सरकार सत्ता में काबिज़ है। लेकिन पूरे देश में हर खाने पीने की वस्तुओं के दाम रोज़ बढ़ते ही जा रहे हैं।
असम के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बहुसंखयक यानी हिन्दू समुदाय के युवाओं को घर से बाहर निकलकर सब्जियां बेंचने के काम में सक्रीय होने का आह्वान किया है।
वहीं असम कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार पर दोष दिया है। उनका कहना है कि भाजपा सरकार को गरीब जनता के बारे में सोचना चाहिए। ना की ऐसे विवादित बयान देकर प्रदेश में नफरत पैदा करें।
साभार: बोलता हिदुस्तान