रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर एक बार फिर से पुलिस पर कार्रवाई में धर्म आधारित भेदभाव के आरोप लग रहे है। दरअसल खरगोन पुलिस ने आरोपियों की एक सूची जारी की है। जिसमें 106 नाम है। लेकिन ये सभी नाम मुसलमानों के है।
खरगोन पुलिस ने 106 आरोपियों की सूची जारी की है, रामनवमी के जुलूस पर पथराव और दंगों के आरोप में सारे के सारे सिर्फ मुस्लिम को ही बनाया गया है.. pic.twitter.com/Xr9vTopyHL
— Millat Times (@Millat_Times) April 20, 2022
सोशल माडिया पर वीडियो वायरल हुई लिस्ट देखकर साफ लगता है कि पुलिस मुसलमानों के साथ धर्म आधारित भेदभाव कर रही है। इससे पहले हिंसा का आरोप लगाकर मुसलमानों के घर तोड़े गए थे। अब आरोपियों में सिर्फ मुस्लिमों के नाम होना पुलिस की निष्पक्ष कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़ा करता है।