कंगना रनौत का अब नया बवाल – देश के नाम को बदलने की कर दी मांग

अक्सर अपने विवादित बयानों को चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अब देश के नाम को बदलने की मांग की है। उन्होने इंडिया नाम को गुलामी का प्रतीक बताते हुए कहा कि इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई स्टोरी में कंगना ने कहा कि देश जब तक पश्चिमी देशों की एक ‘चीप कॉपी’ बना रहेगा तब तक तरक्की नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि भारत तभी उठ सकता है, जब उसकी जड़ें प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान में हों, जो हमारी महान सभ्यता की आत्मा है।

उन्होने लिखा, विश्व हमारी ओर देखेगा और हम एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे। यदि हम शहरी विकास में उच्च स्तर पर जाते हैं, लेकिन पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल नहीं हैं और वेदों, गीता और योग में गहराई से निहित हैं, तो क्या हम इस दास नाम ‘इंडिया’ को ‘भारत’ में तब्दील कर सकते हैं।

कंगना ने आगे लिखा, ‘अंग्रेजों ने हमें गुलामी वाला नाम इंडिया दिया जिसका मतलब है सिंधु नदी का पूरब। क्या आप एक बच्चे को छोटी नाक, दूसरा या सी सेक्शन बुलाएंगे। ये कैसा नाम है? मैं आपको भारत का मतलब बताती हूं। यह तीन संस्कृत शब्दों भा (भाव), र (राग) और त (ताल) से बना है। हां, गुलाम बनने से पहले हम यह थे। सांस्कृतिक और कलात्मक रूप से सबसे विकसित सभ्यता। हर नाम में एक स्पंदन है और अंग्रेज जानते थे इसलिए उन्होंने जगहों नहीं बल्कि लोगों और धरोहरों को भी नए नाम दे दिए। हमें अपना खोया हुआ गौरव पाना चाहिए। चलिए, भारत नाम से इसकी शुरूआत करते हैं।’

बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। विवादित बयानों के चलते कंगना का ट्विटर अकाउंट भी हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। हालांकि अब उनने विवादित बयान इंस्टाग्राम पर मिलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *