चंद्रयान-3 का हिस्सा रहे इसरो के मुस्लिम वैज्ञानिक अरीब अहमद ने कहा- यह मिशन हमेशा मेरे दिल में बसा था

भारत दिन प्रतिदिन नए नए कीर्तिमान रच रहा हैं जिसके कारण आज पूरी दुनियां भारत की तरफ़ देख रहीं हैं, हाल ही में चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण ने भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई हैं।

इस मिशन की कामयाबी का पूरा श्रेय हमारे महान वैज्ञानिक को जाता हैं, जिन्होंने दिन रात मेहनत करके चंद्रयान-3 का सफल परीक्षण किया।

आपको बता दें कि, चंद्रयान-3 की कामयाबी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िले में रहने वाले मुस्लिम वैज्ञानिक अरीब अहमद का भी बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।

अरीब अहमद श्रीहरिकोटा में इसरो के इंजीनियर सेक्शन में वैज्ञानिक हैं, लगभग डेढ़ महीने पहले उनके सेक्शन को जांच के लिए चंद्रयान-3 मिला था, इनकी जांच के बाद ही चंद्रयान-3 दूसरे सेक्शन को भेजा था तथा बीते शुक्रवार को इसको लांच किया गया हैं।

अरीब के मुताबिक, वर्ष 2021 से वे इसरो में नौकरी कर रहे हैं, जब से उन्होंने इसरो ज्वॉइन किया हैं तभी से चंद्रयान-3 की तैयारी चल रही थी. आज इस टीम का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रहीं हैं, मिशन चंद्रयान-3 हमेशा मेरे दिल में बसा था।

अरीब के परिवार ने भी चंद्रयान-3 के सफल परीक्षण पर खुशी का इज़हार किया है, उनके पिता काजी महताब जिया का कहना हैं कि, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा बेटा इतने बड़े मिशन का हिस्सा था।

साभार: journomirror.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *