भारत में जहां चारपाई की जगह डिजायनर बेड ने ले ली है। वहीं विदेशों में भारत की चारपाई की बड़ी मांग है। नतीजा ये है कि भारत की ये चारपाई न्यूजीलेंड में 41000 रुपए में बिक रही है। ये चारपाई न्यूजीलेंड में ऑनलाइन कॉमर्स वेबसाइट पर बेची जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेबसाइट पर चारपाई की कीमत 100 न्यूजीलेंड डॉलर है। रुपये में इसकी कीमत 41,297 रुपये है। चारपाई को Vintage Indian Daybed के नाम से बेचा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई तरह का बेड देखकर न्यूजीलेंड के लोग इसे हाथों-हाथ खरीद रहे है।
अब भारत में यूजर स्क्रीनशॉर्ट शेयर कर मजे ले रहे है। एक शख्स ने लिखा कि जरूर ये खटिया भारत से ही कम दाम पर मंगाई गई होगी। इसके लिए अब लोगों से अच्छी-खासी कीमत वसूली जा रही है।
वेबसाइट ने भी चारपाई को विटेंज के नाम पर बेचने के लिए लिस्ट किया है। क्योंकि विदेशों में भारत की विंटेज चीज़ों की अक्सर डिमांड रहती है। लोगों में ऐसी चीज़ों के लिए शौक देखने को मिलता है।