बीजेपी सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण सिंह मामले में एक और बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया है।
जिसमें बृजभषण सिंह महिला पहलवान खिलाड़ी का मेडिकल खर्च उठाने और प्रोटीन सप्लीमेंट के बदले में शारीरिक संबध बनाना चाहता था।
पिछले दिनों महिला पहवानों के साथ यौन शोषण के मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश किया। जिसमें पुलिस ने कोर्ट से कहा कि- बृजभूषण सिंह को सज़ा देने के लिए हमारे पास पर्याप्त सबूत है।
अब दिल्ली पुलिस द्वारा पेश किये गए चार्जशीट में एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसमें बीजेपी सांसद महिला खिलाडियों को प्रोटीन देने के बदले उन्हें अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करता था।
दिल्ली पुलिस के चार्जशीट में एक महिला पहलवान ने बृजभूषण सिंह पर आरोप लगाया है कि- ”उसका मेडिकल खर्चा उठाने के एवज में यौन संबंध बनाने को कहा जाता था।
बृजभूषण सिंह खिलाड़ी से कहता था- वह उसके सारे चोट के इलाज़ के लिए भुगतान करने को तैयार है, लेकिन इसके बदले में खिलाड़ी को उसके साथ शारीरिक संबंध बनने पड़ेंगे।”
भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह अभी तक महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण मामले में पुलिस हिरासत से बहार चल रहे हैं। जिसके खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के पुरुष और महिला पहलवानों ने महीनों संघर्ष किया था। बाद में इन्हे यहाँ बैठने से दिल्ली पुलिस ने रोक दिया था।
साभार: बोलता हिंदुस्तान