दुनिया की सबसे गर्म जगहें जहां जाना है मौ’त को खुली दावत देने के बराबर

इस दुनिया में जैसे जैसे जगहें बदलती हैं वैसे वैसे इन जगहों का तापमान भी बदलता है। पृथ्वी में जहां कुछ जगहें बहुत ठंडी होती हैं वहीं कुछ जगहें बेहद गर्म। इन जगहों पर इंसानों का जिंदा रह पाना बेहद मुश्किल होता है इसी कारण यहां लोगों के लिए कई चेता’वनी बोर्ड्स भी लगाए जाते हैं।

आज हम पृथ्वी कि कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बात करेंगे जो बेहद गर्म हैं, इतनी गर्म की यहां जाने वाले लोगों की मौ’त तक हो सकती है।

फ्लेमिंग माउंटेन, चीन
फ्लेमिंग रेगिस्तान चीन के टकलामाकेन रेगिस्तान के उत्तरी छोर पर स्थित है। ये इलाका चीन का सबसे गर्म इलाका माना जाता है, जहां का तापमान कभी कभी 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ये पर्वत क्षेत्र करीबन 100 किलोमीटर लंबा है और 7 से 8 किलोमीटर चौड़ा है।

इस क्षेत्र में मौजूद पहाड़ों की बात करें तो कुछ चोटियों की लंबाई 500 मीटर है तो कुछ करीबन 900 मीटर ऊंची है। इस क्षेत्र में इतनी गर्मी है कि अगर कोई इंसान यहां आता है तो उसकी मौत भी हो सकती है।

इस क्षेत्र के आस पास कुछ उइगर मुसलमान रहते हैं जिन्होंने जमीन के नीचे अपने घर बनाए हुए हैं और अब उन्हें इसी भयानक गर्मी में रहने की आदत हो गई है। मगर कोई भी बाहरी व्यक्ति इस क्षेत्र में कुछ मिनटों के लिए भी नहीं रह सकता।

साभार: uttarakhandnewsexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *