कर्नाटक में एक शख्स की 20 ग्राम सोने की चेन को गाय ने निगल लिया। अब किसी भी व्यक्ति की कीमती चीज कोई निगल जाए तो उसका रिएक्शन क्या होगा? हालांकि इस व्यक्ति ने पूरा एक महीना गाय के गोबर पर नजर रखी लेकिन बात नहीं बनी। आइए जानते हैं पूरा माजरा है क्या?
कर्नाटक के सिरसी तालुके हीपानाहल्ली में एक शख्स की गाय ने 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली। जिसके बाद वह शख्स पूरे 1 महीने गाय के गोबर पर नजर रखता है लेकिन जब बात नहीं बनती है तो वह डॉक्टर के पास जाता है फिर डॉक्टर मेटल डिटेक्टर से चेन का पता लगाता है और गाय की सर्जरी कर उसे बाहर निकालता है।
असल में दिवाली के बाद लोग गौ पूजा करते है जिसमें गाय व बछड़े को नेहलाकर उनको फूलों की मालाओं से श्रंगार किया करते है। आपको बता दें कुछ लोग गाय को लक्ष्मी का भी रूप मानते हैं ऐसे में वह गाय कीमती आभूषणों से भी सजाते हैं। हालांकि पूजा के बाद गहने वापस ले लिए जाते हैं।
श्रीकांत हेगड़े के परिवार ने बछड़े को 20 ग्राम सोने की चेन पहनाई थी लेकिन चेन उन्होंने जब निकाली तो सोने की चेन को भी फूल और अन्य सामानों के साथ रख दिया बाद में पता चला कि सोने की चेन गायब है। उन्होंने चेन को ढूंढा लेकिन चेन नहीं मिली फिर घरवालों ने अनुमान लगाया वहां रखे हुए फूलों के साथ चेन भी रखी थी और गाय ने उसे निगल कर खा लिए है। फिर वह पूरा एक महीना इंतज़ार करते है। यह है पूरी कहानी।
साभार: कोहराम न्यूज़