सऊदी अरब में जेद्दा के ब्रिटिश महावाणिज्य दूत ने इस्लाम स्वीकार कर लिया है और अपना नाम बदलकर सेफ अशर कर लिया है। उन्होंने अपने सत्यापित ट्विटर हैंडल पर भी अपना नाम बदल लिया।
मदीना में मस्जिद ए नबवी के प्रांगण में खड़े उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी यही तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने कहा, “मैं अपने पसंदीदा शहर – मदीना में लौटने और मस्जिद ए नबवी में फज्र की नमाज अदा करने के लिए बहुत खुश हूं।”
सोशल मीडिया पर ब्रिटिश महावाणिज्य दूत के लिए प्रशंसा और सम्मान के संदेशों की बरसात हो रही है। मुसलमान उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उन के अच्छे भाग्य की कामना कर रहे हैं। उन्होंने साथी मुस्लिम भाइयों का सोशल मीडिया पर हार्दिक शुभकामनाएं देने पर भी आभार व्यक्त किया। नेपोलियन के नाम से मशहूर सोशल मीडिया सेलेब्रिटी मुताह वासिन शबाज़ बीले ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी। मुताह टुपैक के रैप ग्रुप आउटलॉज़ के पूर्व सदस्य हैं। बीले ने भी इस्लाम धर्म अपनाया था।
أنا سعيد جدًا بالعودة إلى مدينتي المفضلة – المدينة المنورة – وصلاة الفجر في المسجد النبوي 🙏🇸🇦 pic.twitter.com/DFdxJUrAaS
— Seif Usher سيف اشر (@seifusher) November 10, 2021
हज करने वाले पहले ब्रिटिश राजदूत
वह इस्लाम अपनाने वाले एकमात्र ब्रिटिश राजनयिक नहीं हैं। इससे पहले, सऊदी अरब में ब्रिटिश राजदूत साइमन कोलिस ने भी इस्लाम धर्म अपनाया था और यहां तक कि 2016 में हज पर भी गए थे।
अरब न्यूज ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया था, “मैंने 30 साल तक मुस्लिम समाज में रहने के बाद और हुडा से शादी करने से ठीक पहले इस्लाम धर्म अपना लिया है।”
@MutahNapoleon 🙏💚🇬🇧🇸🇦 pic.twitter.com/edzwrzrD6w
— Seif Usher سيف اشر (@seifusher) November 10, 2021
हज करते हुए उनकी एक सफेद वस्त्र यानी अहराम में उनकी तस्वीर सामने आई थी। वह 2015 से सऊदी अरब में थे । कोलिस ने सीरिया, इराक, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ट्यूनीशिया और भारत सहित कई मध्य पूर्वी देशों की सेवा दी।