बृजभूषण के गुनाह सजा के काबिल, छेड़खानी और पीछा करने के सबूत मिले : दिल्ली पुलिस

देश की महिला पहलवानों के साथ शारीरिक शोषण के आरोपी भाजपा सांसद और पूर्व कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा कि- बृजभषण सिंह का गुनाह सज़ा के काबिल है। दिल्ली पुलिस ने अपने चार्जशीट में साफ़ कहा है- बृजभूषण सिंह के खिलाफ इतने सबूत है कि उनके खिलाफ यौन शोषण उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने के अपराधों के लिए मुक़दमा चलाया जा सकता है।

बता दें कि भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर 6 महिला पहलवानों ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पिछले कई महीनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की गिरफ़्तारी के लिए धरना प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया था। लेकिन अभी तक भाजपा सांसद की गिरफ्तारी इन मामलों में नहीं हुई है। जिसे लेकर विपक्ष और महिला पहलवानों का आरोप केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार लगते रहा है।

वहीं अब इस केस में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की है। जिसमें उन्होंने कहा- “अब तक की जाँच के आधार पर बीजेपी सांसद पर मुकदमा चलाया जा सकता था। साथ ही उनको यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए दण्डित किया जा सकता था।

वहीं कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस द्वारा बृजभषण सिंह के खिलाफ दायर चार्जशीट मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने पूछा– “क्या बृजभूषण सिंह पर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट आने के बाद भी सरकार अपनी चुप्पी नहीं तोड़ेगी? क्या PM मोदी अब भी कुछ नहीं बोलेंगे?

अगर इस सरकार में जरा भी नैतिकता होती तो संरक्षण बेटियों को मिलता ना कि आरोपी संरक्षण दिया जाता।”

साभार: बोलता हिदुस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *