बाबा राम रहीम को एक साल में तीसरी बार पैरोल पर रिहा किया गया है। इस बार 40 दिन की मिली पैरोल में बाबा राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रहेगा।
बाबा राम रहीम बलात्कार जैसे कई संगीन आरोप में दोषी है। फिर भी बार-बार चुनाव में पैरोल मिलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव से लेकर पंचायत चुनाव को जोड़कर देखा जा रहा है।
आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा की करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता और उनके परिवार के सदस्य बाबा रहीम से आशीर्वाद मांग रहे हैं।
एक वीडियो 17 अक्टूबर का है जिसमें मेयर बाबा को पिताजी कहकर पुकार कर रही हैं।
‘पिताजी आशीर्वाद दीजिए, एकबार आप करनाल आए तो आपसे मुलाकात हुई थी। आपने स्वच्छता का अच्छा संदेश दिया था’
Out on parole, A convicted rapist Gurmeet Ram Rahim holds a satsang.
Karnal Mayor Renu Bala Gupta attended the online Satsang to take his blessings just before panchayat elections. pic.twitter.com/GHvf7fjbY4— Mohammed Zubair (@zoo_bear) October 19, 2022
दूसरा वीडियो 19 अक्टूबर का है जिसमें हिसार मेयर के परिजन बाबा से आशीर्वाद मांगते दिख रहे हैं।
अभी हाल में पंचायत चुनाव है इसलिए बाबा राम रहीम से आशीर्वाद मांगा जा रहा है।
आपको बता दें कि, इस वीडियो के सामने आने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं।
साभार: बोलता हिदुस्तान