5 साल की गूगल गर्ल जकिया हयात ने दुनिया भर में रोशन किया मेरठ का नाम

 मेरठ की रहने वाली जकिया हयात की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। दरअसल जकिया हयात  ‘’गूगल गर्ल’’ के नाम से मशहूर हो चुकी है। क्योंकि चार साल की बच्ची को देश-विदेश की पूरी जानकारी है।

मेरठ के खरखौदा ब्लॉक के अजराड़ा निवासी मशकूर हयात की पोती का अभी स्कूल में दाखिला भी नहीं हुआ। लेकिन देश-विदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़ा उससे कोई भी सवाल किया जाए तो वह तुरंत जवाब दे देती है। बच्ची के पिता मशकूर हयात एक सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वहीं जकिया की मां ने बीए किया है और हाउस वाइफ हैं।

बता दें, जकिया के माता माता-पिता रोजाना सामान्य ज्ञान के छह प्रश्न पढ़ाते हैं। जिसे वह दिन भर दोहराती रहती है। उसे तमाम देशों की राजधानी, उत्तर प्रदेश के जनपद, विभिन्न चीजों के आविष्कार-आविष्कारक, विभिन्न वंश और युद्ध, राष्ट्रपति, देश के तमाम प्रधानमंत्रियों के नाम सभी याद है।

आम आदमी पार्टी के जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. फुरकान त्यागी ने कहा कि बच्ची ने गांव अजराड़ा का नाम रोशन किया है इसके लिए ज़किया हयात व उसके माता-पिता मुबारकबाद पूरे पूरे पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ज़किया हयात बड़ी होकर खूब तरक्की करे और अजराड़ा को साथ साथ पूरे देश का नाम बुलंदी तक ले जाये, यही हमारी कामना है और और दुआ भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *