2 साल का बच्चा एक दिन में पी जाता 40 सिगरेट, स्मोकिंग छोड़ने पर हुआ अब ये हाल

हर सिगरेट के पैकेट या एड में ‘सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है’ यह चेतावनी देखी जा सकती है। लेकिन लोग इस चेतावनी को नजरअंदाज कर बड़े प्यार से सिगरेट पीते है। लेकिन कभी आपने किसी 2 साल के बच्चे को सिगरेट पीते देखा है? वह भी 1-2 नहीं बल्कि पूरा सिगरेट का पैकेट कुछ ही देर में खत्म कर देता हो। वह एक दिन में 40 सिगरेट पीता था।

ये बच्चा सुमात्रा, इंडोनेशिया का महज 2 साल का बच्चा अर्दी रिज़ल है। जो एक दिन में 40 सिगरेट पीता था। बच्चें को सिगरेट की लत इतनी जबर्दस्त लग गई थी कि वह स्मोकिंग नहीं करने पर अपना सिर दीवार पर मारने लगता था। 2010 में इस अर्दी की सिगरेट पीते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं।

 हालांकि 7 साल की लत के बाद अर्दी ने धूम्रपान की आदत छोड़ दी। बताया जाता है कि बच्चे को ये आदत उसके पिता की वजह से लगी थी। जब वो 18 महीने का था तब उसके पिता ने उसे मजाक में सिगरेट पीने के लिए दे दी। पिता ने ऐसा कई बार ऐसा कर उसे ये लत लगा दी।

लेकिन 010 में अचानक ही आर्डी का वीडियो सामने आया। जिसमे इंडोनेशिया के प्रशासन ने बच्चे को सुधारने का जिम्मा उठाया। इस दौरान जैसे ही बच्चे ने अपनी सिगरेट पीने की आदत को पूरी तरह से छोड़ा तो उसका सिर भारी रहने लगा और वो काफी झुंझलाने लगा। उसे हमेशा चक्कर जैसा लगता था। महज 5 साल की उम्र में उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया और वो ओवरवेट होकर  22 किलो का हो चुका था।

इसके बाद उसे पोषण विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया और धीरे-धीरे उसको जंग फ़ूड देना काफी कम कर दिया गया। परिणामस्वरूप उसका वजन घटने लगा। 2017 में एक विदेशी पत्रकारों ने अर्दी की फोटोज क्लिक की, जिसमें वो बेहद स्लिम दिखाई दे रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *