यहां 70 साल की औरतें भी दिखती हैं 17 साल की, ये है इनकी खूबसूरती का राज

क्या आप जानते हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां की औरतें 70 साल की उम्र में भी किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती..? अगर नहीं तो चलिए ले चलते हैं आपको उस जगह पर जहां की औरतें 70 साल की उम्र में भी एकदम जवान महिला की तरह दिखती हैं।

दुनिया में अनेक प्रकार की जनजातियां पायी जाती हैं, उन्हीं में से एक है ‘हुंजा जनजाति’। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस जनजाति की औरतें लंबे वक्त तक बेहद खूबसूरत और जवां दिखाई देती हैं।

यह हुंजा जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट इलाके में पाई जाती है। यहां की हुंजा घाटियां इन्हीं जनजातियों के रिहायश के लिए मशहूर है और इन्हीं घाटियों से इस जनजाति को यह पहचान मिली है।

यह भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है। इन जनजातियों की औरतों की सबसे खास बात यह है कि यह 65 से 70 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

इस जनजाति के लोग कम बीमार पड़ते हैं। इनके शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता अधिक होती है।

रिपोर्ट की माने तो हुंजा जनजाति 100 साल से अधिक जीवित रहती है। कहते हैं इनकी उम्र का राज इनके खाने-पीने में छुपा है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये क्या खाकर इतने साल तक जवान और खूबसूरत रहते हैं…

साभार: uttarakhandnewsexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *